घर में सेक्स रैकेट चला रही पत्नी, बाहर से ग्राहक लेकर आता था पति

8 गिरफ्तार


हल्द्वानी में पुलिस, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम एवं एसओजी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस मामले में 8 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। मामला लालडांट क्षेत्र का है, जहां कोलकाता के रहने वाले दंपति सेक्स रैकेट चला रहे थे। देह व्यापार के लिए उन्होंने एक मकान किराए पर लिया हुआ था। पुलिस को घर में देह व्यापार होने की सूचना मिली तो एक टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। इस दौरान घर में कई युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने कुल आठ लोगों को हिरासत में लिया है। जिनमें एक महिला असम की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि लालडांट में एक मकान में सेक्स रैकेट का संचालन होने की खबर मिली थी। जिसके बाद एसओजी और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने मौके पर दबिश दी।

वहां से महिला सरगना और उसके पति अनुरुल शेख को गिरफ्तार किया गया। दंपति कोलकाता के रहने वाले हैं। इनके साथ असम के एक और दंपति को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नैनीताल के काठगोदाम में रहने वाले शादाब और फैजल खान को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों ग्राहक हैं। पुलिस ने कोलकाता और दिल्ली की रहने वाली लड़कियों को भी पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अनुरुल शेख और अली हैदर ग्राहक तलाश कर लाने का काम करते थे। अनुरुल की पत्नी ही सेक्स रैकेट का संचालन कर रही थी। महिला सरगना का एक ढाई साल का बेटा भी है। ये लोग लंबे समय से शहर में सक्रिय थे। पुलिस से बचने के लिए आरोपी हर एक से डेढ़ महीने के बीच मकान बदल दिया करते थे। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपी महिला किराये के haldwani में सेक्स रैकेट चला रही थी। महिला का पति ग्राहक ढूंढकर लाता था। इस मामले में call girl समेत 8 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।


Like it? Share with your friends!

Home
Login
Add News
9639789000
Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals
Video
Youtube, Vimeo or Vine Embeds
Image
Photo or GIF