उत्तराखंड गीत संगीत के क्षेत्र में किए गए कार्य के लिए यंग उत्तराखंड दिल्ली की ओर से यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड 2022 के तहत चांदनी इंटरप्राइजेज को उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन हाउस का पुरस्कार दिया गया।दिल्ली के केदारनाथ साहनी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में चांदनी इंटरप्राइजेज यू ट्यूब को छह में से पांच कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ चुना गया। इसके अलावा प्रह्लाद मेहरा को सर्वश्रेष्ठ गायक और सर्वश्रेष्ठ गीतकार के पुरस्कार से नवाजा गया। उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोकगायिका वीना तिवारी को गोपाल बाबू गोस्वामी लीजेंडरी सिंगर अवार्ड से नवाजा गया। चांदनी इंटरप्राइजेज के संचालक नवीन टोलिया ने बताया कि यंग
उत्तराखंड सिने अवार्ड 2022 के लिए ईशान डोभाल को सर्वश्रेष्ठ संगीतकार, इंदर आर्य को सर्वश्रेष्ठ रिक्रियेशन गीत, चांदनी इंटर प्राइजेज के नवीन टोलिया को सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन हाउस का पुरस्कार दिया गया।
