नुक्कड़ सभा में गई नाबालिग से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

Haldwani Crime News


वनभूलपुरा में नुक्कड़ नाटक के दौरान कुछ युवकों ने एक किशोरी से छेड़छाड़ कर दी। विरोध कर रही किशोरी के बहन के साथ भी मारपीट की गई। मामले में किशोरी के पिता ने एक युवक पर छेड़छाड़ और पांच लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ करने वाले युवक को गिरफ्तार किया, लेकिन वह नाबालिग निकला।

पुलिस के अनुसार बीते शुक्रवार रात गांधी नगर में भाजपा प्रत्याशी की जनसभा थी। इससे पहले कुछ लोगों में विवाद हो गया, इसी बीच एक दूसरे पार्टी के लोगों ने नारेबाजी के साथ विरोध शुरू कर दिया। हंगामे के बीच एक किशोरी ने एक नाबालिग पर छेड़छाड का आरोप लगाया, इसके अलावा पांच लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। मामले में किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। एसओ नीरज भाकुनी ने बताया मामले में छेड़खानी करने वाले युवक को पकड़ा गया था, जो जांच में नाबालिग निकाल। अब कानूनी नियमों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।


Like it? Share with your friends!

Home
Login
Add News
9639789000
Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals
Video
Youtube, Vimeo or Vine Embeds
Image
Photo or GIF