5 सालों में 10 गुना बढ़ गया सीएम धामी का बैंक बैलेंस

Vidhansabha Chunav 2022


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का इन पांच सालों में बैंक बैलेंस दस गुना बढ़ गया है। वहीं उनके नाम पर लगभग 50 लाख का हाउस लोन भी है। उनके पिता के निधन के बाद उनके नाम पर पैतृक संपत्ति भी आई है। जिसकी वर्तमान में कीमत करोड़ों में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा में नगरा तराई गांव के निवासी हैं। धामी ने 2017 के विधानसभा चुनाव में दिए शपथ पत्र में नगदी 48500, बैंक जमा राशि 955885,पत्नी के नाम आभूषण 228000, अचल संपत्ति 1140000 कृषि भूमि  पैतृक संपत्ति दिखाई है। 

2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शपथ पत्र में अपने हाथ में नगदी 58600 रुपये और बैंक बैलेंस 1 करोड़ 10 लाख 79 हजार 982 रुपये दिखाई है। धामी का पांच साल में बैंक बैलेंस दस गुना बढ़ गया है। जिसमें उनके नाम पर लगभग 50 लाख का हाउस लोन भी है। धामी की पत्नी के पास आभूषण भी दोगुना रकम के हो गए हैं। 2017 में 228000 के आभूषण थे और 2022 में 596640 रुपये के आभूषण हैं। धामी के पिता स्वर्गीय सूबेदार शेर सिंह धामी के निधन के बाद उनके द्वारा अर्जित संपत्ति धामी के नाम पर आई है। जिसकी कीमत 14640000 रुपये है।

मुख्यमंत्री धामी ने कराया खटीमा सीट से नामांकन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा विधानसभा सीट से गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन कराने के लिए घर से निकलने से पहले धामी ने अपनी माता जी से तिलक लगवाया और शुभ कार्य के शुरुआत स्वरूप दही और चीनी खाई। घर से निकलकर धामी सीधे रामलीला मैदान स्थित मंदिर पहुंचे और यहां मत्था टेका। इसके बाद मुख्यमंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले। गुरुवार को मुख्यमंत्री धामी अपने प्रस्तावकों ईश्वर चंद्र बंसल और रामकिशोर के साथ एसडीएम कार्यालय में नामांकन कराने पहुंचे। उन्होंने दो सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के समय उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा भी थे।

नामांकन के बाद धामी ने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। अबकी बार 60 के पार सीटों का हमारा लक्ष्य पूरा होने जा रहा है। धामी ने दावा किया कि कांग्रेस की स्थिति बेहद खराब है। उनके नेता को ही चुनाव लड़ने के लिए सीट नहीं मिल रही है। हम अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। धामी ने कहा कि वह खटीमा की महान जनता को ही अपनी जीत की जिम्मेदारी सौंप रहे हैं। खटीमा की जनता की बदौलत में आज वह प्रदेश के मुख्य सेवक हैं और उनके ऊपर पूरे प्रदेश की भी जिम्मेदारी है। धामी बोले, मुझे विश्वास है कि खटीमा की जनता मुझे भारी मतों से विजयी बनाएगी।


Like it? Share with your friends!

Home
Login
Add News
9639789000
Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals
Video
Youtube, Vimeo or Vine Embeds
Image
Photo or GIF