हल्द्वानी। नगर निगम में खटरा हो चुके वाहन, लोहा, प्लास्टिक के कबाड़ नीलाम होने हैं। सोमवार को नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने इसका निरीक्षण कर नीलाम करने के लिए अधिकारियों की एक कमेटी बना दी है। जो कबाड़ का आंकलन कर रही है। साथ ही नीलाम होने वाले वाहनों के रेट तय करने के लिए आरटाओ को भी पत्र भेजा जा रहा है। नगर आयुक्त ने कहा कि कूड़ा, कबाड़ साफ हो जाएगा तो नगर निगम के पीछे पार्किंग के लिए जगह भी खाली हो जाएगी। इसके अलावा आय भी बढ़ेगी।
